होटल रेडियंस में नये क्लस्टर हेड ने नये मैरिज पैकेज जारी किये


ग्वालियर। ग्वालियर में होटल रेडियंस में नये क्लस्टर हेड सौरभ पंत ने पदभार संम्भालने के बाद अब व्यवस्थायें सुधारी है। उन्होंने इस नये सीजन में वैवाहिक पैकेज जारी किये है, जो आम लोगों के लिये उनके विवाह आयोजन में सहज उपलब्ध रहेंगे। इन वैवाहिक पैकेज में हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि आयोजन के लिये लोगों को भटकना न पडे। उक्त जानकारी आज सायं होटल रेडियंस के क्लस्टर हेड व जीएम सौरभ पंत ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि होटल रेडियंस के विवाह पैकेज आम लोगों व मध्यमवर्गीय वर्ग की भी रेंज में रहेंगे। इस मौके पर होटल रेडियंस के सेल्स हेड आशुतोष राय व हेड किचन सेफ पवन कुमार भी उपस्थित थे। 
होटल रेडियंस में नये क्लस्टर हेड सौरभ पंत ने बताया कि वैवाहिक पैकेज को शुभारंभ, शुभ विवाह और राजसी विवाह नाम की तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। शुभारंभ पैकेज में 200 अतिथियों तक की व्यवस्था रहती है इस पैकेज का मूल्यं 6 लाख रुपये निर्धारित है। यह एक संपूर्ण एवं आत्मीय विवाह समारोह पैकेज। इस पैकेज में 2 वेलकम ड्रिंक्स, 3 शाकाहारी स्टार्टर, 2 मांसाहारी स्टार्टर, 1 सूप, 4 सलाद, 1 पनीर व्यंजन, 2 शाकाहारी मुख्य व्यंजन, 1 मांसाहारी मुख्य व्यंजन, 1 दाल, 1 चावल, विभिन्न प्रकार की भारतीय रोटियाँ, -2 मिठाइयाँ साथ ही लाइव फूड अनुभव जैसे चाट काउंटर (5), तंदूर काउंटर (2), लाइव भारतीय तवा ब्रेड काउंटर आदि सम्मिलित है। इस पैकेज में शामिल सुविधाओं में साधारण विवाह मंच सजावट- प्रवेश द्वार सजावट, साधारण फूलों की सेंटर पीस सजावट, स्वागत संकेतक, वधू के लिए 2 मानार्थ कमरे, वर-वधू के कमरे की सजावट, हवाई अड्डे से पिकअप एवं ड्रॉप की 1 सुविधा, स्वागत डेस्क, समर्पित बैंक्वेट कैप्टन ।
दूसरा पैकेज है शुभ विवाह पैकेज । इस पैकेज में 350 अतिथियों की व्यवस्था रहती है जिसका मूल्य 10 लाख रुपये निर्धारित है। बेहतर भोजन, सजावट एवं आतिथ्य सुविधाओं के साथ एक प्रीमियम विवाह पैकेज है। इस पैकेज में 3 वेलकम ड्रिंक्स, 4 शाकाहारी स्टार्टर, 3 मांसाहारी स्टार्टर, 2 सूप, 6 सलाद, 2 पनीर व्यंजन, 3 शाकाहारी मुख्य व्यंजन, 2 मांसाहारी मुख्य व्यंजन, 1 दाल, 2 प्रकार के चावल, विभिन्न प्रकार की भारतीय रोटियाँ, 4 मिठाइयाँ, आइसक्रीम सम्मिलित है। लाइव फूड अनुभव में चाट काउंटर (5), तंदूर काउंटर (1), लाइव बिरयानी काउंटर, पास्ता काउंटर, भारतीय ब्रेड काउंटर, डेजर्ट काउंटर आदि की व्यवस्था है। इस पैकेज में शामिल सुविधाओं में प्रीमियम विवाह मंच, फूलों से सजा प्रवेश द्वार, बेहतर डाइनिंग सजावट, प्रीमियम सेंटरपीस सजावट, कपल सीटिंग, फोटो बैकड्रॉप, स्वागत संकेतक, 5 मानार्थ कमरे, वर-वधू के कमरे की सजावट, 2 बार हवाई अड्डे से पिकअप एवं ड्रॉप, विवाह केक, कपल के लिए स्वागत उपहार, समर्पित विवाह समन्वयक, स्वागत एवं आतिथ्य डेस्क सम्मिलित हैं।
तीसरा पैकेज है राजसी विवाह पैकेज । इस पैकेज में 500 अतिथियों की व्यवस्था रखी गई है। यह प्रीमियम खानपान अनुभव और संपूर्ण विवाह आतिथ्य के साथ एक शानदार एवं विशिष्ट वेडिंग पैकेज है। इस पैकेज में प्रीमियम वेलकम ड्रिंक्स, 6 वेज स्टार्टर, 5 नॉन-वेज स्टार्टर, 2 सूप, 8 सलाद, 2 पनीर, 4 वेज मुख्य व्यंजन, 3नॉन-वेज मुख्य व्यंजन, 2 दाल, 2 चावल, प्रीमियम भारतीय ब्रेड का चयन, 6 डेजर्ट, आइसक्रीम। भव्य लाइव फूड अनुभव में चाट स्ट्रीट (3), तंदूर एवं ग्रिल, लाइव बिरयानी, एशियन वोक, पास्ता स्टेशन, साउथ इंडियन लाइव काउंटर, इंडियन ब्रेड स्टेशन, मिठाई काउंटर, कुल्फी ध् आइसक्रीम स्टेशन की व्यवस्था है। इस पैकेज में में शामिल सुविधाओं में भव्य वेडिंग स्टेज, प्रीमियम फ्लोरल एंट्रेंस, प्रीमियम डाइनिंग डेकोर, कपल सीटिंग, प्रीमियम सेंटरपीस, फोटो बूथ ध् बैकड्रॉप, एम्बिएंट लाइटिंग, वेलकम साइनेज, दूल्हा- दुल्हन के लिए रूम डेकोर सहित 4 कॉम्प्लिमेंट्री कमरे, 6 एयरपोर्ट ट्रांसफर, वेडिंग केक, दूल्हा-दुल्हन के लिए वेलकम हैम्पर, समर्पित वेडिंग कोऑर्डिनेटर, समर्पित बैंक्वेट कैप्टन, वीआईपी एवं परिवार के लिए विशेष सहायता, गेस्ट वेलकम डेस्क, इवेंट फ्लो कोऑर्डिनेशन । सम्मिलित है।
तीनों पैकेजों में अतिरिक्त सुविधाएँ (ऐड-ऑन्स)रू मंडप एवं फेरे की व्यवस्था हल्दी ध् मेहंदी सेटअप संगीत डीजे एलईडी वॉल फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी बारात की व्यवस्था लिकर पैकेज लाइव एंटरटेनमेंट प्रीमियम थीम डेकोर आदि भी रहेंगी।

posted by Admin
66

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->