भाविप शाखा सहयोग ने अष्टमी पर भोजन प्रसादी बांटी
ग्वालियर। नर सेवा ही नारायण सेवा है के मूल मंत्र को साकार करते हुए भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की सहयोग शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि की अष्टमी को विनय नगर जेल रोड पर भोजन प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक कन्हैयाल सिंघल, भारत विकास परिषद शाखा सहयोग के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सचिव रामनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल, अरुण बंसल, रवि गर्ग चंद्रप्रकाश अग्रवाल, रविशंकर गोयल, अशोक तलुजा सहित परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे ।