मिट्टी के दीपक, मूर्तियां, खिलौने व सजावटी सामान बेचने वालों को बाजारों में नि:शुल्क स्थान उपलब्ध कराएं: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर। दीपावली पर्व के अवसर पर मिट्टी के दीपक, मूर्तियां, खिलौने, मटके एवं अन्य सजावटी सामग्री बेचने वाले छोटे व्यवसायियों को सहायता प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि परंपरागत माटी शिल्पियों द्वारा निर्मित छोटे-छोटे उत्पादों को सभी प्रकार के कर से मुक्त रखा जाए, जिससे उन्हें अपनी आजीविका चलाने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मिट्टी शिल्पियों को बाजार में उचित स्थान उपलब्ध कराएं और उन्हें अपने उत्पाद बेचने में कोई असुविधा न हो।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने आदेश में उल्लेख किया है कि मिट्टी से बनीं छोटी-छोटी मूर्तियां, दीपक व सजावटी सामग्री न केवल धार्मिक मान्यता के प्रतीक हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल हैं। इनका उपयोग करने से प्लास्टिक के प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त, सभी नगर पालिका अधिकारियों, पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसायियों की मदद तो होगी ही, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। दीपावली पर मिट्टी के दीपक खरीदकर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सहयोग कर हम एक सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ सकते हैं। 

posted by Admin
37

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->