जाजू ने जीवाजी क्लब में सहसचिव की दावेदारी ठोंकी
ग्वालियर। जीवाजी क्लब के चुनाव में इस बार प्रत्याशी अभी से सक्रिय हो गये है, जबकि चुनाव 20 दिसंबर को चुनाव होने हैं। इस बीच एक नया लोकप्रिय चेहरा जितेन्द्र जाजू जीतू के रूप में सामने आया है। जितेन्द्र जाजू सहसचिव के पद पर चुनावी ताल ठोकेंगे। खास बात यह है कि बेहद युवा जीतेन्द्र जाजू जीवाजी क्लब में काफी कुछ व्यवस्थायें सुधारने के लिये कार्य करेंगे। जाजू का कहना है कि क्लब में सभी सदस्यों को समान सुविधा मिले और उनका सम्मान बढ़े, यह उनका प्रयास रहेगा। जाजू क्लब में पारदर्शिता बनी रहे इसके भी प्रयास करेंगे।