अग्रसेवा संस्थान का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से मिला
ग्वालियर। अग्रसेवा संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा अग्रसेवा संस्थान के संरक्षक आशीष ऊषा अग्रवाल से उनके गोविन्द बाग स्थित निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्रीराम गोयल, डाक्टर अरविंद मित्तल, अशोक कुमार गुप्ता,सीता राम अग्रवाल, हरीश दीवान ने माल्यार्पण कर आशीष अग्रवाल का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने आशीष ऊषा अग्रवाल को अग्रसेवा संस्थान द्वारा विगत 4 अक्टूबर को महानगर में निकाली गई वाहन में दिये गये योगदान के लिए धन्यवाद दिया। वहीं उनसे भाजपा संगठन में अधिक से अधिक अग्रवाल समाज के सक्रिय सदस्यों को विभिन्न मोर्चों में दायित्व दिलाने का निवेदन किया। जिस पर आशीष अग्रवाल ने समय तथा उचित योग्यता अनुसार दायित्व दिलाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है।