श्रद्धा और भक्ति के रंग में निकली श्रीराम सनातन चेतना यात्रा, सैकड़ों युवा हुए शामिल

 

 *चेतना मंच के आह्वान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत; भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश* 

ग्वालियर,।  चेतना मंच के तत्वावधान में श्रीराम सनातन चेतना यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा अटल पार्क, पुराने दशहरा मैदान, दीनदयाल नगर से प्रारंभ होकर नवीन दशहरा मैदान, शताब्दीपुरम पहुंची। यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीराम के जयघोष और रामधुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

यात्रा की अगुवाई श्रीराम चेतना यात्रा के बैनर ने की। इसके पीछे रामधुन का प्रसार करने वाला वाहन चला, जिसके पश्चात श्रद्धालु भक्तिभाव से आगे बढ़ते रहे। यात्रा के अंतिम भाग में भगवान श्रीरामलला का विग्रह सुसज्जित बग्घी पर विराजमान रहा। बग्घी के ऊपर दो सेवादार तथा चार सेवादार साथ चलकर सेवा एवं व्यवस्था में संलग्न रहे।

यात्रा कुशवाह कॉम्प्लेक्स, चौपाटी, बृजवासी मिष्ठान भंडार, बिजली घर चौराहा और बालाजी कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई नवीन दशहरा मैदान, शताब्दीपुरम पहुंची। यात्रा के संपूर्ण मार्ग में नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का अभिनंदन किया, जिससे पूरे मार्ग पर उत्सव और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

यात्रा में शामिल धर्मप्रेमी नागरिक पारंपरिक भारतीय परिधानों में श्रीराम धुन पर झूमते हुए चले। श्रद्धालुओं के आह्वान पर सैकड़ों युवा यात्रा में शामिल हुए। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को समाजसेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना रहा।

चेतना मंच की इस पहल ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और युवा सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया। श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित इस यात्रा ने समाज को एकजुट होकर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
यात्रा में चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर, बृजेश यादव, डॉ. हरीमोहन पुरोहित, बृज किशोर दीक्षित, डॉ. अरविन्द मित्तल, मूलचन्द रसैनिया, सुरेश वर्मा, पी.एस. कुशवाह, रामप्रकाश परमार, बालकृष्ण शर्मा, अभिषेक खण्डेलवाल, विकास अग्रवाल, सागर नाती, गिर्राज शर्मा, अशोक मिश्रा, जे.पी. पाण्डेय, अनिल शर्मा,रजनी तोमर, श्रीमती रेखा त्रिपाठी (पार्षद), डॉ. गौरव शर्मा, श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती पूनम परिहार, लता सोनी, मंगला झा, सरिता शर्मा, पुखराज मीणा, संतोष गुप्ता एवं राजाराम पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
यात्रा के प्रभारी बालकृष्ण शर्मा एवं गिर्राज शर्मा तथा सह-प्रभारी श्रीमती शालिनी गुप्ता एवं श्रीमती पूनम परिहार थे ।

posted by Admin
67

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->