श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के लिए हुआ मतदान, 2785 मत पड़े
- परिणाम देर रात तक आने की संभावना
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के लिए के लिए रविवार सुबह से ही एमएलबी कालेज के चार कमरों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान के लिए जहां सभी पदों तथा कार्यकारिणी सदस्यों के प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मतदाताओं से उन्हें मत देने के लिए मनुहार करते दिखे। वहीं मतदान के दौरान कोई गडबडी ना हो इसके लिए कोतवाली और कंपू थाने का पुलिस बल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल के जवान भी तैनात रहे। इतना ही नहीं आज से शारदीय नवरात्र के प्रारंभ होने के दौरान माता की प्रतिमा की बिक्री भी थीम रोड पर होने के चलते भीड ना हो, इसके लिए यातायात पुलिस बल भी अपने संसाधनों के साथ सुबह से तैनात रहा।
कई वर्षों बाद श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के लिए मतदान न्यायालय के आदेश पर रविवार सुबह से शुरू हुआ। प्रत्याशियों तथा समर्थकों के भारी जमावडे के चलते संपूर्ण चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के लिए संपन्न मतदान में लगभग 3400 वोटों में से 2785 मत ही पडे। इस दौरान कंपू और कोतवाली थाने का पुलिस बल सुरक्षा कह दृष्टि से तैनात रहा। वहीं एसएएफ का बल के साथ यातायात पुलिस भी विशेष रूप से तैनात रही। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास में न्यासी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचि, कोषाध्यक्ष, सूचना सचिव, मार्गदर्शक व्यवस्थापक, उप व्यवस्थापक पदों के साथ कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतदान हुआ। मतदान के एक घंटे बाद मतणना भी प्रमुख पदों के लिये शुरू हो गई। जिसमें परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। चुनाव में 9 पदों के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चारों केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं। हर मतदान केंद्र के अंदर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी निगरानी में मतदान कराया गया।