कलेक्टर श्रीमती चौहान ने राशन दुकान और विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

- कुलैथ में जिला स्तरीय शिविर आयोजित
ग्वालियर। जिले के ग्राम कुलैथ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शिविर से पहले उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार राशन उपलब्ध कराने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। शिविर में लापरवाही सामने आने पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचाने और जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, सरपंच श्रीमती रश्मि यादव, डीएफओ मुकेश पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजन सिंह रावत, एसडीएम प्रदीप शर्मा उपस्थित थे। जिला जन-विश्वास शिविर कुलैथ में 108 ग्रामीणजनों ने अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। इन आवेदन पत्रों पर जिला अधिकारियों द्वारा गंभीरता से विचार कर निराकरण की कार्रवाई की। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन आवेदन पत्रों में निराकरण तत्काल संभव नहीं हैं उनमें निर्धारित समय-सीमा में निराकरण हो। किए गए निराकरण की जानकारी संबंधित आवेदक को भी अनिवार्यत: दी जाए। जन-विश्वास शिविर में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जन-विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जाकर निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा आम जनों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी दी और सभी प्रकार के आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।


posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->