एक ही पंडाल में रिश्ते कर सकेंगे अग्रबंधुः राजेश ऐरन
- 142वां अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 26 को ग्वालियर में
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन के द्वारा पूरे देश में अभी तक जयपुर, आगरा, दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, अहमदाबाद, सिलीगुड़ी, जम्मू, भोपाल आदि शहरों सहित 141 आयोजन करने के बाद 26 अक्टूबर को मानस भवन में 142वां आयोजन होगा।
कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि परिचय सम्मेलन के माध्यम से अभी तक 12000 रिश्ते हो चुके हैं ओर एक लाख से भी ज्यादा अग्रवैश्य बन्धुओं के परिवारों को जोड़ा जा चुका है। 26 अक्टूबर को होने वाले परिचय सम्मेलन में अग्रवैश्य समाज के सभी घटक माहेश्वरी समाज, गहोई वैश्य समाज, खंडेलवाल वैश्य समाज, जैन समाज, माथुर वैश्य समाज, माहौर वैश्य समाज के बन्धु अपने विवाह योग्य बच्चों का रिश्ता कर सकेंगे। पंजीयन पूर्ण रूप से निशुल्क होगा। ग्वालियर में होने वाले इस परिचय सम्मेलन में चंबल संभाग के मुरैना, सबलगढ़, जौरा, कैलारस, विजयपुर, शिवपुरी, गुना, भिंड, गोहद, दतिया, अंबाह, पोरसा से समाज की बंधु अपने बच्चों का रिश्ता करने आ सकेंगे। परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मुकेश सिंघल, दिलीप अग्रवाल, ऋषभ मोहन जैन, महेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल, कमलेश बाबू मंगल, श्रीमती नीलम शाह, विनीता तायल, बबीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शैली अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, साधना गोयल, श्रद्धा गुप्ता, प्रीति बिंदल, रेनू मंगल, शशि गर्ग, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, रेखा गुप्ता, अनीता जैन, मीनू जैन, डोली कोठारी आदि ने अपील की हैं।