कोविड में 108 दिवंगतों के मोक्ष के लिए हरिद्वार से गंगा जल आया, सुंदरकांड होगा
सभी समाज के प्रमुखों की होगी भागीदारी, निशुल्क पंजीयन 9 तक होंगे,
ग्वालियर । अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सेन , जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में शनिवार दिनांक 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या पर सुबह 11 30 बजे कोबिड में 108 दिवंगतों के मोक्ष सर्व पितृ अमावस्या को हिन्दू महासभा भवन में कोविड काल में लक्ष्मीगंज मुक्ति धाम में 108 अस्थियों का मोक्ष के लिए हिंदू महासभा ने 5 साल पूर्व गंगा जी में विसर्जन कर गरूड़ पुराण, आत्मा की शांति हवन पंडित गिरिराज गुरुजी से कराया था। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने उनकी आत्मा की शांति, तथा ईश्वर ऐसी आपदा कभी भी नहीं आएं एवं सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए त्र्यो वारषी पटा , पंडित गिरिराज गुरुजी द्वारा हरिद्वार से गंगा मैया लाएं उसका पूजन, महिलाओं द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ,श्राद्ध ,पितृ तर्पण, विसर्जन श्री महेश मुदगल एवं श्री राजीव चड्ढा जी के मुख्य संयोजकत्व में कराएंगे। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों, व्यापारी,समाजों के अध्यक्ष , प्रमुखों को आमंत्रित किया है। जो 108 अस्थियों के अनुज अपनों को मोक्ष के लिए या समाज सेवी भाग लेने के इच्छुक हो वह निशुल्क पंजीयन कराकर पूजन में भाग लेने दिनांक 9 अक्टूबर को सायं काल 4-00 बजे से 6-00 बजे तक रामबाबू सेन,पवन गुप्ता को हिन्दू महासभा भवन में पंजीयन करा सकते हैं। हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में हरिद्वार से गंगा मैया लाएं ।
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर हो, पुलिस चौकी स्थापित, 12 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मवीर सिंह जी को हिन्दू महासभा देगी ज्ञापन,
गुरु हरगोबिन्द साहिब एवं महाराजा अग्रसेन जी का चित्र का अनावरण 10 अक्टूबर को दोपहर ठीक 2 बजे हिन्दू महासभा भवन , दौलतगंज , ग्वालियर में होगा जिला अध्यक्ष, अखिल भारत हिन्दू महासभा, ग्वालियर