लोकप्रिय सहज है न्यासी प्रत्याशी रामबाबू अग्रवाल
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के चुनाव 11 अक्टूबर को संपन्न होने है, चुनाव को लेकर विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों की भागदौड जारी है। कार्यकारी न्यासी के पद पर भी तीन प्रत्याशी रामबाबू अग्रवाल , हरीबाबू शिवहरे व महेश मुदगल अपना भाग्य आजमा रहे है।
कर्यकारी न्यासी पद के लिये समाज सेवी व अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू अग्रवाल मैदान में है। रामबाबू अग्रवाल ने विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के नाते अग्रवाल समाज के अलावा श्री अचलेश्वर न्यास के सभी सदस्यों का दिल जीता है। उन्हें अग्रवाल समाज के सदस्यों का भी व्यापक समर्थन व साथ मिल रहा है।
रामबाबू अग्रवाल का कहना है कि वह श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास में उन्हें विश्वास है कि मतदाता उन्हें न्यासी पद पर भारी बहुमत से समर्थन देकर जितायेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर वह श्री अचलेश्वर मंदिर में व्यापक कामकाज व सुधार को लेकर प्रयास करेंगे।