डिवाइडरों और रोड साइड की हरित पट्टियों की हो रही है विशेष देखभाल

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण और हरित क्षेत्र को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पार्क विभाग के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डिवाइडरों, सड़क किनारे स्थित हरित पट्टियों एवं फुटपाथ क्षेत्रों की साफ-सफाई, पेड़-पौधों की छंटाई तथा अनावश्यक रूप से उगी गाजरघास को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में बाल भवन में आयुक्त द्वारा पार्क विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शहर की हरित पट्टियों एवं डिवाइडरों को व्यवस्थित करने के लिए 5 से 11 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में बुधवार 7 अक्टूबर को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर उद्यान निरीक्षक एवं उद्यान पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में निगम की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य कराया गया। अभियान के तहत राजकुमार सिंह राजावत उद्यान निरीक्षक के नेतृत्व में हजीरा चौराहे से शर्मा फार्म की ओर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर एवं सड़क किनारों पर साफ-सफाई तथा हरित क्षेत्र को व्यवस्थित करने का कार्य कराया गया। इसी प्रकार उद्यान पर्यवेक्षक दिनेश कुशवाहा की टीम द्वारा एयरपोर्ट तिराहा से दीनदयाल नगर गेट नंबर-1 तक सड़क डिवाइडर एवं रोड किनारे की हरित पट्टियों की सफाई की गई। सुभाष शाक्य उद्यान पर्यवेक्षक के नेतृत्व में कटोरा ताल रोड के डिवाइडर पर आवश्यक सफाई एवं रखरखाव कार्य कराया गया।
वहीं राजकुमार नागर उद्यान पर्यवेक्षक की टीम द्वारा सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी से सिरोल चौराहे तक डिवाइडर एवं रोड साइड की हरित पट्टियों को व्यवस्थित किया गया। रवि पाराशर उद्यान पर्यवेक्षक के नेतृत्व में परम आशीष के सामने शिवपुरी लिंक रोड से चिरवाई नाका तक डिवाइडर पर सफाई एवं पौधों की देखभाल का कार्य कराया गया। यह अभियान अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, उपायुक्त मुकेश बंसल एवं पार्क अधीक्षक भूपेंद्र सासोड़े के निर्देशन में उद्यान निरीक्षक एवं समस्त उद्यान पर्यवेक्षकों द्वारा गठित दलों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->