ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा अग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपरा और धार्मिक आस्था को समर्पित भगवान श्री अग्रसेन महाराज एवं उनके 18 राजकुमारों (18 गोत्रों) का भव्य सजीव दरबार एवं गोत्र पूजन समारोह आगामी 11 अक्टूबर, रविवार को शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजबंधुओं में खासा उत्साह है और कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कार्यक्रम में भगवान श्री अग्रसेन महाराज के साथ 18 गोत्रों का विधिवत पूजन किया जाएगा। पूजन के लिए समाज के विभिन्न अग्रबंधुओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन अग्रबंधुओं को मिली पूजन की जिम्मेदारी
भगवान श्री अग्रसेन महाराज – दिलीप अग्रवाल (छत्री बाजार)
गर्ग – आशिष अग्रवाल 'आशु' (हुजरात रोड, लश्कर)
गोयल – पुरुषोत्तम गोयल (सराफा बाजार, लश्कर)
बंसल – श्याम बंसल (दाल बाजार, लश्कर)
सिंघल – हर्ष अग्रवाल (जीवाजीगंज, लश्कर)
मित्तल – मधुर मित्तल (नया बाजार, लश्कर)
जिन्दल – संजय अग्रवाल (छत्री बाजार, लश्कर)
बिन्दल – विवेक बंसल (विनय नगर, लश्कर)
मंगल – मनीष अग्रवाल (बिरला नगर, ग्वालियर)
मधुकुल – रवि मंगल (लोहिया बाजार, लश्कर)
ऐरन – सचिन अग्रवाल (जीवाजीगंज, लश्कर)
कंसल – अमित अग्रवाल (डीडवाना ओली, लश्कर)
कुच्छल – राकेश अग्रवाल 'गारमेंट' (अग्रसेन कॉम्प्लेक्स, लश्कर)
गोयन – सुनील गोयल 'कोठी' (जनकगंज, लश्कर)
भांडल – सुदामा अग्रवाल (न्यू प्रेम नगर, ग्वालियर)
धारण – विवेक अग्रवाल (तानसेन नगर, ग्वालियर)
तायल – महेन्द्र कुमार अग्रवाल (तानसेन नगर, ग्वालियर)
नांगल – जीतेश बंसल (जनकगंज, लश्कर)
तिंगल – प्रतीक अग्रवाल (छत्री बाजार, लश्कर)
सजीव दरबार में समाजबंधु ही निभाएंगे पात्रों की भूमिका
आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि भगवान श्री अग्रसेन महाराज के भव्य दरबार की झांकी में सभी पात्र अग्रवाल समाज के ही होंगे। 18 राजकुमारों के रूप में समाज के युवाओं को तैयार किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी को समाज की गौरवशाली परंपरा, इतिहास एवं भगवान श्री अग्रसेन महाराज के सिद्धांतों से जोड़ने का संदेश भी दिया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, महिला विंग अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल के अनुसार, सजीव दरबार में सहभागी सभी पात्रों का आगामी महालक्ष्मी वरदान दिवस के पावन अवसर पर विशेष सम्मान किया जाएगा। आज राजकुमार के लिए जो बच्चे चयनित हुए वह हैं काव्य सिंघल, कृष सिंघल, नमन ऐरन, पलास अग्रवाल, मुदित बंसल, सत्यम गर्ग, नक्ष सिंघल, उत्कर्ष अग्रवाल, आर्यन मंगल, अंनत बंसल, अक्षत अग्रवाल, नक्ष बंसल, काव्यम गोयल एवं अंश सिंघल साथ ही
महामंत्री सुदामा अग्रवाल, महिला विंग महामंत्री शिल्पी अग्रवाल ने समस्त अग्रवाल समाजबंधुओं से आग्रह किया है कि वे 11 अक्टूबर रविवार को शाम 6 बजे निर्धारित समय पर पहुंचकर भगवान श्री अग्रसेन महाराज एवं 18 गोत्रों के पूजन में सहभागी बनें और इस भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाएं।