कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई
ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत एवं अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।