राज्यपाल की मौजूदगी में कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 15 को

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को भव्य रूप से आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल करेंगे।
राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने  मंगलवार को अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान परिसर हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा, इसलिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की उपलब्धियां और कृषि नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। परिसर में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी और विभिन्न कृषि अनुसंधान केंद्रों के उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी भी लगेगी। कुलपति ने प्रदर्शनी स्थल का पूर्व निर्धारण और समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->