नशा आर्थिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर कर देता है: अशोक जादौन

- स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प
ग्वालियर। मद्य निषेध सप्ताह के तहत सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा प्राची इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, गणेशपुरा मुरार में नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन रहे, जबकि अध्यक्षता जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज, संस्थापक-गंगा जगतगुरु अखाड़ा परिषद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ, सहायक आबकारी अधिकारी डॉ. लोकेश तिवारी, अधिवक्ता विजेन्द्र यादव, रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम और स्कूल संचालक राजेश यादव उपस्थित रहे। मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्ज्वलन के बाद विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता हरिओम गौतम ने कहा कि नशे की शुरुआत शौक से होती है, जो बाद में गंभीर समस्या बन जाती है। युवाओं को नशे से बचाना सामूहिक दायित्व है। मुख्य अतिथि अशोक जादौन ने कहा कि नशा सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से कमजोर करता है। जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज ने समुद्र मंथन का उदाहरण देते हुए युवाओं को स्वस्थ व संस्कारवान जीवन का संदेश दिया। संचालन सुमेर सिंह कुशवाहा ने किया व आभार रामानंद तिवारी ने माना।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->