गांधी प्राणी उद्यान में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता

ग्वालियर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को गांधी प्राणी उद्यान में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राइमरी, मिडिल एवं हायर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों के ज्ञान एवं वन्यप्राणियों के प्रति उनकी समझ को परखने के लिए वन्यप्राणियों से संबंधित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित प्रश्न-पत्र के माध्यम से परीक्षा आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में शहर के 20 विद्यालयों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा वन्यप्राणी संरक्षण से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्य प्राणियों के प्रति प्रेम एवं संवेदनशीलता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान क्यूरेटर गौरव परिहार, अनुराग सिंह गुर्जर, आदर्श सिंह चौहान, योगेन्द्र सिंह दण्डोतिया एवं इकरार बेग उपस्थित रहे। 

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->