दीपावली से पूर्व सभी कचराठिये साफ करें: निगमायुक्त चौधरी

ग्वालियर। शहर में कचरे के ठिये नहीं दिखने चाहिए, अभियान चलाकर कचरा ठिया समाप्त करें और एक बार जो ठिया समाप्त हो जाए वहां पुनः कचरा नहीं डलना चाहिए। दीपावली से पूर्व हर हाल में सभी कचरा ठिया साफ होने चाहिए। इसके साथ ही जो वहां कचरा डालता हो उन पर जुर्माने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उक्ताशय के निर्देश  निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने समय सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। 
समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त चौधरी ने सबसे पहले कचरे ठिये की सफाई की समीक्षा की तथा आगामी सप्ताह में ग्वालियर विधानसभा में 22, पूर्व विधानसभा में 25, दक्षिण विधानसभा में 10 एवं ग्रामीण विधानसभा में 3 ठिये साफ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर की जा रही जुर्माने की कार्यवाही को लेकर कार्यवाही तेज करने के निर्देष दिए। वहीं अवैध पशु डेयरी को लेकर संबंधित संचालकों पर जुर्माने की कार्यवाही के निर्देष दिए। बैठक में गंदे पानी की शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यपालन यंत्रियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में जो भी सब इंजीनियर कार्य नहीं कर रहें उनके खिलाफ कार्यवाही का प्रस्ताव बनाकर दें। इसके साथ ही स्वच्छ ग्वालियर एप एवं स्वच्छता एप पर आने वाली शिकायतों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि दो दिवस से अधिक कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहना चाहिए। वहीं बैठक में उपयंत्री अभिषेक प्रसाद बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने निर्देश दिए। 
समग्र ईकेवायसी की समीक्षा की तथा आगामी सप्ताह में डिलीट होने वाली सभी आईडी डिलीट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेंच वर्क की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारी को निर्देषित किया कि दीपावली से पूर्व हर हाल में सभी सड़कों का पेंच वर्क हो जाए। उन्होंने कहा कि मषीन से दो षिफ्टों में कार्य कराया जाए तथा गारंटी पीरियड की जिन सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य होना है संबंधित ठेकेदार से सोमबार तक करायें अन्यथा निगम की टीम से पेंच वर्क करायें और पेसा उनके बिल से काटें। संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 5 करोड के लक्ष्य के विरूद्ध 2 करोड 21 लाख की वसूली इस सप्ताह हुई है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले सप्ताह शत प्रतिशत टारगेट पूर्ण करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही सम्पत्तिकर की नई आईडी बनाने के लिए पूर्व विधानसभा में 300 नवीन आईडी, ग्रामीण में 500, दक्षिण में 100 एवं ग्वालियर में 200 नवीन आईडी आगामी सप्ताह में बनाने के निर्देश दिए। वहीं जलकर वसूली इस सप्ताह केवल 26 लाख 27 हजार होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सब इंजीनियर एवं सहायक यंत्री को वसूली के लिए फील्ड में भेजें। वह प्रतिदिन 1-2 घंटे कार्य करें। इसके साथ ही नये कनेक्शन भी कराने के निर्देश दिए कि जो निर्धारित शुल्क है उपभोक्ता से वही शुल्क वसूला जाए। वहीं पीएम स्वनिधि की समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर सिटी मिषन मैनेजर श्रीमती संदीप राजपूत को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। साथ ही राजस्व वसूली एवं ट्रेड लाइसेंस की समीक्षा की और हर सप्ताह 100 नये ट्रेड लाइसेंस बनवाने के निर्देश  दिए। इसके साथ ही संबल की समीक्षा करते हुएनिर्देश दिए कि सात दिवस से अधिक कोई भी पंजीयन लंबित नहीं रहना चाहिए। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा उपस्थित रहे। 


posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->