अपर आयुक्त राव ने शहर के विभिन्न वार्डों व थीम पार्क का किया सघन निरीक्षण

ग्वालियर । नगर निगम के अपर आयुक्त एवं ग्वालियर स्मार्ट सिटी के सीईओ टी. प्रतीक राव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों और वार्डों का औचक मैदानी निरीक्षण कर स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं तथा विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने के सख्त निर्देश दिए।
अपर आयुक्त एवं सीईओ टी. प्रतीक राव ने वार्ड क्रमांक 19 स्थित स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित शहर के सबसे बड़े थीम पार्क का जायजा लिया। उन्होंने पार्क परिसर का मुआयना करते हुए ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस एजेंसी को टेंडर शर्तों के अनुसार देय समस्त राजस्व राशि तत्काल जमा कराने तथा स्टॉलों से निकलने वाले कचरे के नियमित व वैज्ञानिक निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही स्मार्ट सिटी अधिकारियों को थीम पार्क के अनुबंध व राजस्व की विस्तृत फाइल प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।इसके उपरांत उन्होंने वार्ड क्रमांक 63 स्थित जलालपुर प्लांट का निरीक्षण किया। रास्ते में भारी मात्रा में मिट्टी जमा होने के कारण डोर-टू-डोर कचरा वाहन प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्लांट प्रभारी को तत्काल मिट्टी हटवाने के निर्देश दिए, ताकि आज शाम से ही कचरा गाड़ियां प्लांट में खाली होना शुरू हो सकें।
साथ ही वार्ड क्रमांक 64 के जोनल कार्यालय एवं पब्लिक टॉयलेट का अवलोकन करते हुए उन्होंने पुराने शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराने तथा आवश्यकतानुसार नए टॉयलेट निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही नालों और नालियों में गोबर बहाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधितों के चालान काटने के निर्देष जारी किए। वार्ड की बस्तियों में सीवर लाइन न होने का संज्ञान लेते हुए तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन न पहुंचने की शिकायत पर उन्होंने आगामी 8 से 10 दिनों के भीतर क्षेत्र में नई गाड़ी तैनात करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर कचरे में आग जलती देख अपर आयुक्त ने तत्काल उसे बुझवाया और मौके से कचरा उठवाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड भिजवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सागरताल से लधेड़ी मार्ग पर सघन सफाई अभियान चलाने तथा चार शहर का नाका से हजीरा तक सड़क पर गंदगी मिलने पर क्षेत्रीय एएचओ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल दुरुस्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->