आईटीएम ग्वालियर में ‘टेडएक्स (TEDx) टाॅक-2026‘ का आयोजन 8 अक्टूबर को
टेडएक्स टाॅक-2026 में अग्रणी समकालीन कलाकार मनीष पुष्कले, एआई एडवाइजर रिशु शर्मा, जर्नलिस्ट सर्वप्रिया सांगवान एवं भारतीय अभिनेत्री टी.जे. भानु करेंगी संवाद
ग्वालियर । आईटीएम ग्वालियर में टेडेक्स (TEDx) टाॅक-2026 का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। आईटीएम सिथौली परिसर स्थित राम मनोहर लोहिया सभागार में आयोजित होने जा रहे टेडेक्स (TEDx) टाॅक-2026 में स्पीकर (वक्ता) के रूप में मनीष पुष्कले (अग्रणी समकालीन कलाकार, एस.एच. रजा के शिष्य और प्रशिक्षित भूविज्ञानी), रिशु शर्मा (सीनियर डायरेक्टर, काउंसिलिंग एंड स्ट्रेटेजी, बिरला साफ्ट एजेंटिंक एआई एडवाइजर), सर्वप्रिया सांगवान (बीबीसी जर्नलिस्ट) और टी.जे. भानु (भारतीय अभिनेत्री और निर्माता) शामिल होने के लिए आ रही हैं।
टेडएक्स टाॅक-2026 में अग्रणी समकालीन कलाकार मनीष पुष्कले, एआई एडवाइजर रिशु शर्मा, जर्नलिस्ट सर्वप्रिया सांगवान, भारतीय अभिनेत्री टी.जे. भानु करेंगी संवाद
आईटीएम ग्वालियर सिथौली परिसर के इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. श्याम बाबू सिंह जो कि टेएड
¼Technology, Entertainment,
Design½ के आफिसियल लाइसेंसी हैं, ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर को होने जा रहे टेडेक्स (TEDx) टाॅक-2026 में शामिल होने आ रहे वक्ताओं द्वारा छात्र-छात्राओं और युवाओं को विभिन्न विषयों पर मोटिवेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेडेक्स (TEDx) टाॅक-2026 के माध्यम से आईटीएम ग्वालियर छात्र-छात्राओं और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के विचारों और अनुभवों से रूबरू कराने का प्रयास कर रहा है।
- टेडेक्स (TEDx) टाॅक-2026 में स्पीकर (वक्ता) के रूप में मनीष पुष्कले (अग्रणी समकालीन कलाकार, एस.एच. रजा के शिष्य और प्रशिक्षित भूविज्ञानी) द्वारा 'Detour that is my Destiny'
‘डेटोर देट इज माई डेस्टिनी‘ विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा।
- इसी तरह स्पीकर (वक्ता) रिशु शर्मा (सीनियर डायरेक्टर, काउंसिलिंग एंड स्ट्रेटेजी, बिरला साॅफ्ट एजेंटिंक एआई एडवाइजर)
द्वारा 'The new rich are people who can still think' ‘द न्यू रिच आर हू केन स्टिल थिंक‘ विषय पर व्याख्यान देंगी।
- वहीं स्पीकर (वक्ता) सर्वप्रिया सांगवान (बीबीसी जर्नलिस्ट) द्वारा
^Leading as
her: decoding power in india'
‘लीडिंग एज हरः डिकोडिंग पाॅवर इन इंडिया‘ विषय पर व्याख्यान होगा। इनके साथ ही स्पीकर (वक्ता) टी.जे. भानु (भारतीय अभिनेत्री और निर्माता) द्वारा व्याख्यान देने के साथ ही छात्र-छात्राओं और युवाओं के साथ संवाद करेंगी।