एनसीसी हमें अनुशासन, चरित्र निर्माण और देशभक्ति सिखाती हैः राठौड़

ग्वालियर। जीवाजी राव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्रों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वीरेंद्र कुमार निगम ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। 
इस अवसर पर जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति उनकी भावना की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको।” उसी भावना से मैं आप सभी से कहना चाहता हूँ कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, यह चरित्र निर्माण का माध्यम है। एनसीसी हमें अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति सिखाती है। इसी तरह, पढ़ाई में परिश्रम, खेल में टीमवर्क और जीवन में विनम्रता अपनाइए। आप सभी अपने लक्ष्य स्पष्ट रखें, बड़े सपने देखें और निरंतर अभ्यास करें। विद्यालय का यह सम्मान आपका आत्मविश्वास बढ़ाए, और आप सब समाज और देश के लिए उज्ज्वल उदाहरण बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य वीरेंद्र कुमार निगम ने कहा कि आज आप सभी ने जिस परिश्रम और अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सरकार द्वारा प्रदत्त स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओं का भी स्कूल स्तर पर सम्मान किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सयादा सिद्धिकी, फिलिस्ता तिर्की, शोभा नथानियेल, रश्मि शर्मा अंजली शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ शर्मा एवं आभार सुबोध सिंह कुशवाहा ने व्यक्त किया।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->