राष्ट्रगान के साथ कैप्टन मच्छार के साहस को किया सलाम
ग्वालियर। फ्लाई दुबई उड़ान में संकट के दौरान असाधारण साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में रविवार को थीम रोड स्थित फ्लैग प्वाइंट पर सैल्यूट समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद और ब्रह्मा गंगा पत्रिका के तत्वावधान में हुए समारोह में राष्ट्रगान के बीच कैप्टन को सलामी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि कैप्टन मच्छार ने धैर्य और सूझबूझ से कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा है। देश सेवा केवल सीमा पर ही नहीं, कर्तव्य के प्रति ईमानदारी से भी होती है। समारोह में केशव पांडेय, कैप्टन एमएल पाठक, अशोक शर्मा, नवल शुक्ला, डॉ. आशुतोष खरे, डॉ. जयवीर भारद्वाज ,अग्रवाल परिचय सम्मेलन व महासभा के अध्यक्ष राजेश एरन सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद से बसंत पाराशर, कुलदीप पाठक, डॉ. राजीव राय सक्सेना, मनीष मुद्गल, गजेंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन हरिदास अग्रवाल और डॉ. विकास विपट ने किया।