सेवा सेतु शिविर जन सेवा का सुलभ माध्यम: मंत्री कुशवाह

- शिविर में हजारों पात्र हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ हजारों पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। सभी जॉन पर 5267 का आवेदन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त किए गए।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 18 गोरखी में उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा तथा पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के.पी. यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया उपस्थित रहे। सिविल के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का स्वागत नगर निगम अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने किया। इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सेवा सेतु शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक देरी न हो और पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर के तहत मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याणी पेंशन, निशक्त पेंशन, भवन निर्माण श्रमिक, संबल योजना, पीएम स्व निधि लोन,  राशन कार्ड, गरीबी रेखा आवेदन, महिला बाल विकास, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित लगभग दो दर्जन योजनाओं के तहत नगर निगम सीमा अंतर्गत 5267 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से अनेक आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों को निराकरण के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 


posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->