बच्चों ने रंगों के माध्यम से दिया वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश

ग्वालियर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक गांधी प्राणी उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘वन्यप्राणी संरक्षण’ रखा गया था। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 1 से 12वीं तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। 
विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, जंगलों की सुरक्षा तथा वन्यप्राणियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने वन्यजीवों एवं प्रकृति से जुड़े विभिन्न विषयों को अपनी चित्रकला में स्थान दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण की आवश्यकता तथा पर्यावरण संतुलन में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी डॉ. उपेन्द्र सिंह यादव, क्यूरेटर गौरव परिहार, योगेन्द्र सिंह दण्डोतिया, अनुराग सिंह गुर्जर, अमित देवस्थली एवं इकरार बेग सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की रचनाओं का अवलोकन किया तथा उन्हें वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->