शारदा विहार की प्राचीन बावड़ी में श्रमदान, एक ट्रॉली मलवा व गंदगी हटाकर किया स्वच्छ


ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार शारदा विहार स्थित प्राचीन बावड़ी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान में नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सामाजिक संस्थाओं, नगर निगम की अधिकृत संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर बावड़ी की सफाई की।
स्वच्छता अभियान के दौरान बावड़ी परिसर में जमा मालवा, कचरा एवं गंदगी को श्रमदान के माध्यम से हटाया गया। सफाई के दौरान करीब एक ट्रॉली मलवा और गंदगी बाहर निकाली गई, जिसके बाद बावड़ी एवं उसके आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया गया। अभियान का उद्देश्य ऐतिहासिक एवं प्राचीन जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ ही नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। अभियान में नगर निगम के उपायुक्त मुकेश बंसल, इनर व्हील क्लब के कार्यकर्ता, नगर निगम की संबंधित टीम, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी शामिल हुए। सभी ने मिलकर बावड़ी की सफाई में श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->