लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर का सेवा संकल्प–सेवा सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा वर्ष 2026–27 के अंतर्गत “सेवा संकल्प–सेवा सप्ताह” का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। सप्ताह का शुभारंभ गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को 1000 बिस्तर अस्पताल में स्वच्छता अभियान के साथ होगा। नगर निगम ग्वालियर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्री सतीश सिकरवार एवं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की उपस्थिति रहेगी।
सेवा सप्ताह के दौरान समाजसेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, दिव्यांग सहायता, शांति एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम
2 अक्टूबर, शुक्रवार — गांधी जयंती
स्वच्छता अभियान एवं उद्घाटन समारोह
प्रातः 8 बजे से, 1000 बिस्तर अस्पताल
नगर निगम ग्वालियर के सहयोग से।
3 अक्टूबर, शनिवार — भजन संध्या
गुरुकुल एवं ड्रीम फाउंडेशन के साथ संयुक्त आयोजन
रंगमहल गार्डन में।
4 अक्टूबर, रविवार — मेडिकल कैंप
जनसेवा के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर।
5 अक्टूबर, सोमवार — पीस पोस्टर कार्यक्रम
सुबह 9 से 11बजे तक, पद्मा विद्यालय में।
विश्व शांति एवं सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजन।
6 अक्टूबर, मंगलवार — दिव्यांग सहायता कार्यक्रम
प्रातः 11 बजे, अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स, ग्वालियर।
7 अक्टूबर, बुधवार — वृक्षारोपण अभियान
प्रातः 10 बजे, मोरार नदी क्षेत्र में।
8 अक्टूबर, गुरुवार — कैंसर जागरूकता रैली एवं BSF बैंड
शाम को लायंस पार्क में कैंसर जागरूकता रैली एवं BSF बैंड की प्रस्तुति के साथ सेवा सप्ताह का समापन होगा।
सेवा सप्ताह सलाहकार केशव वैश्य एवं 
क्लब अध्यक्ष लायन नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने नागरिकों से सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
सेवा सप्ताह संयोजक लायन संदीप जैन ने बताया कि पूरे सप्ताह के कार्यक्रमों को सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि “सेवा संकल्प–सेवा सप्ताह” केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता का संकल्प है।
कार्यक्रमों के सफल आयोजन में सचिव लायन पुनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन राहुल गोयल, VP इंचार्ज लायन राघवेंद्र अवस्थी, VP लायन अजय मित्तल, लायन राकेश अग्रवाल एवं लायन रामकरण पारीख सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->