छात्राओं को दी प्रत्यक्ष कर एवं टैक्स प्लानिंग की जानकारी
ग्वालियर। सेवा-संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, ग्वालियर में ‘प्रत्यक्ष कर’ विषय पर विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सी.ए. दीपक कुमार जैन ने छात्राओं को प्रत्यक्ष कर, कर व्यवस्था, वित्तीय साक्षरता एवं टैक्स प्लानिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.ए. सिद्दीकी सहित वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मधु, डॉ. डी.आर. वर्मा, अनूप पहारिया, मुख्य लिपिक बी.एस. तरेटिया, सहायक ग्रेड-2 सुनील क्षीरसागर, प्रांजल अष्ठाना एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर मनोज माहौर उपस्थित रहे। विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान दीपक कुमार जैन ने छात्राओं को कर व्यवस्था की मूलभूत जानकारी के साथ टैक्स प्लानिंग, बचत, सही निवेश तथा कर क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को वित्तीय एवं कर संबंधी नवीनतम जानकारी प्राप्त करने तथा अर्जित ज्ञान का व्यवहारिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कर एवं टैक्स प्लानिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ से प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। अंत में नोडल अधिकारी अनूप पहारिया ने सभी उपस्थितजनों एवं मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया।