शहर की प्रत्येक नाली का सर्वे किया जाएः निगमायुक्त चौधरी

ग्वालियर। हर साल बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव से शहर को निजात दिलाने के लिए निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने निगम अधिकारियों को शहर की प्रत्येक नाली का सर्वे करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के तहत सर्वे किया जाएगा कि हर छोटी नाली आगे जाकर कहां मिल रही है, इसके साथ ही सीवर लाइनों के उन पाइंटों का सर्वे किया जाना है, जहां पर बारिश का पानी सीवर लाइनों में मिल रहा है। 
निगम आयुक्त ने पीएचई विभाग, जनकार्य एवं सीवर सेल की बैठक में सीवर सेल के अधिकारियों ने बताया कि अनेकों स्थानों पर बारिश के पानी को निकासी के लिए सीवर लाइनों से जोड़ दिया गया है। जिसके चलते बारिश के दौरान पानी के साथ मिट्टी, गाद और कचरा पहुंच रहा है, जिससे सीवर लाइन जाम हो रही हैं। निगमायुक्त ने सीवर लाइनों में मिलने वाले पाइंटों की संख्या पूछी। निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि शहर की प्रत्येक नाली का सर्वे किया जाए। इसमें देखा जाए कि कौन सी छोटी नाली किस बड़ी नाली में मिल रही है और बड़ी नाली का मिलान कहां पर हो रहा है। कितनी नालियां जाम हैं और कितनी नालियों का मिलान नहीं हुआ है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें इसके लिए पूरे शहर में नगर निगम के अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीवर लाइनों के उन पाइंटों का सर्वे भी करने के निर्देश दिए गए हैं जहां बारिश का पानी सीवर लाइन में मिल रहा हैं। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->