दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की सराहनीय पहल


दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करते हुए  कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने  ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समाधियाँ कॉलोनी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए।
इस दौरान श्रीमती प्रमोद कुमारी सक्सेना को व्हीलचेयर तथा केशव दास पवनानी को वॉकर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त कर दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। मंत्री कुशवाह जी ने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान, उनकी सुविधा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा और सुशासन का वास्तविक उद्देश्य है। यह पहल न केवल जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->