समर्थ सौम्या ग्रुप ने अब हार्वेस्टर बिक्री की शुरूआत की

- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने फीता काटा
ग्वालियर। ग्वालियर में शुक्रवार को समर्थ सौम्या ग्रुप भोपाल ट्रेक्टर्स प्रा. लिमिटेड ने अपने नये आधुनिक कृषि यंत्र हार्वेस्टर केन्द्र की शुरूआत की। इसका शुभारंभ मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मप्र अब कृषि क्षेत्र में देश में बेहतर मुकाम पर है और खुशी है कि मप्र में कृषि यंत्रों की सहज उपलब्धता बढ़ रही हैं। इससे खेती किसानी की प्रक्रिया भी सुविधाजनक हुई है। तोमर ने कहा कि समर्थ सौम्या ग्रुप ने मलकीत हार्वेस्टर के वितरण की जिम्मेदारी लेकर यहां के किसानों को बड़ी सुविधा दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने हार्वेस्टर की बिक्री के लिये विधिवत फीता काटकर पूजा अर्चना कर शुरूआत की।  
इस मौके पर समर्थ सौम्या ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने 30 वर्ष पहले जो आटोमोबाइल व ट्रेक्टर्स क्षेत्र में आम लोगों व कृषकों को जो सुविधा शुरू की थी, उसे हम आज भी जारी रखे है। इस अवसर पर मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, वन विभाग निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार, मप्र चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल आदि ने भी विचार व्यक्त कर समर्थ सौम्या ग्रुप की नवीन प्रोजेक्ट के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व आयुक्त एमके अग्रवाल,   मलकीत एग्रोटेक के एमडी हरदीप सिंह चेंबर आफ कामर्स के संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, सहसचिव दीपक पमनानी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर, अग्रवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, रामवरण सिंह गुर्जर, श्याम गुप्ता, पारस जैन, कमल नागपाल, विनय अग्रवाल, कप्तान सिंह, मोहन गर्ग, केपी सिंह भदौरिया, कामेश अग्रवाल,हरीश शर्मा, गिरिजा गर्ग, संजय गर्ग, वाय.एस. सोलंकी, अजय मिश्रा, अजय गोयल आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश मित्तल ने किया। 

posted by Admin
128

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->