सेठ को नेतागिरी का शौक, जीवाजी क्लब में बाहरी भीड़ बुलाई, खाना कम पड़ा
ग्वालियर। ग्वालियर के प्रतिष्ठित जीवाजी क्लब में आजकल अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ को भाजपा की नेतागिरी का शौक चर्राया है। वह भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते है। इसी कारण वह जीवाजी क्लब के हर छोटे बड़े कार्यक्रम में भाजपा के लोगों व बाहरी भीड़ भी बुला रहे है। यह भीड़ अब जीवाजी क्लब के सदस्यों को भी अखरने लगी है।
आज इसी बाहरी भीड़ के कारण स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम के उपरांत भोजन की कमी पड़ गई। कहें तो खाने को लेकर खेचमखेच हो गया। खाना कम पड़ गया और जीवाजी क्लब के सदस्यों को गुस्से में बैरंग लौटना पड़ा। जीवाजी क्लब के सदस्य अब अध्यक्ष को कोस रहे हैं। ज्ञांतव्य है कि इससे पूर्व भी सुंदरकांड के आयोजन में बाहरी लोगों ने आकर धमाचौकड़ी मचाई थी और जीवाजी क्लब के सदस्य भूखे ही लौट गये थे। बताया जाता है कि जीवाजी क्लब में लगभग हजार लोगों का भोजन बना था और क्लब के सदस्य लगभग 3 हजार है। बाहरी 500 लोग आये जिससे सारी व्यवस्था बिगड़ गई। आज जीवाजी क्लब के व्हाटसएप ग्रुप और सदस्यों के बीच इस सारे मामले की चर्चा है। कई क्लब सदस्य अपने परिवार के साथ आये थे और भूखे ही लौटे क्लब अध्यक्ष को कोसते हुये। यह भी पता चला है कि क्लब सदस्य जल्द ही एक बैठक बुलाकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जानकारी देंगे और शिकायत पर समुचित निदान की मांग करेंगे।