प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री अहलूवालिया ने उच्च न्यायालय में किया ध्वजारोहण
ग्वालियर । गौरवशाली भारतवर्ष के 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर परिसर में प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री जी. एस. आहलूवालिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित न्यायाधीशगणों सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी ।
ध्यजारोहरण पश्चात् पर्यावरण के प्रति संवेदना और इसके संरक्षण को प्रचारित करने के उद्देष्य से समस्त न्यायमूर्तिगण द्वारा खण्डपीठ-ग्वालियर परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण के संरक्षण को प्राथमिकता पर रखने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री जी. एस. आहलूवालिया सहित न्यायमूर्ति श्री मिलिंद रमेश फडके, न्यायमूर्ति श्रीमती अनुराधा शुक्ला, न्यायमूर्ति श्री आशीष श्रोती, न्यायमूर्ति श्री अमित सेठ, न्यायमूर्ति श्री पुष्पेन्द्र यादव, न्यायमूर्ति श्री आनंद सिंह बहरावत, न्यायमूर्ति श्री राजेष कुमार गुप्ता, ग्वालियर के प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर व प्रधान जिला न्यायाधीश (सतर्कता) श्री जाकिर हुसैन, खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री राजीव के. पाल व ओएसडी/रजिस्ट्रार श्री ऋतुराज सिंह चैहान, जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री पवन पाठक व सचिव श्री महेश गोयल, अतिरिक्त महाधिवक्तागण व डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, सीनियर एडवोकेट्स सहित अन्य अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय में पदस्थ न्यायिक व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।