कृषि विज्ञान केन्द्र में एक करोड़ से बनेगा आधुनिक बीज गोदाम


ग्वालियर। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत बीज उपलब्ध कराने की दिशा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर ने महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्वालियर में सीड हब परियोजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बीज गोदाम का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को इसके निर्माण के लिए भूमि पूजन विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
आधुनिक बीज गोदाम के निर्माण से विभिन्न फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीजों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित भंडारण की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर उन्नत बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में बीज वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में भी सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. आर.ए. कौशिक, निदेशक, अनुसंधान सेवायें, डॉ. वाई.पी. सिंह, निदेशक, विस्तार सेवायें, डाॅ. प्रदीप कुमार, निदेशक शिक्षण एवं छात्र कल्याण, कुलसचिव डाॅ. अजय कौशल, श्रीमती रश्मी राजावत, लेखानियंत्रक एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर सहित विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->