sandhyadesh

नये मुख्यमंत्री की नयी प्रशासनिक सर्जरी जल्द?

नये मुख्यमंत्री मोहन यादव की शपथ होते ही तबादले शुरू होंगे। ऊपर से नीचे फील्ड में पदस्थ अधिकांश अफसरों पर तबादले की तलवार लटकी है। सूत्र बताते है कि नये मुख्यमंत्री अपने हिसाब से अधिकारियों की पोस्टिंग कर सकते है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में नये कलेक्टर और एसपी की तैनाती हो सकती है। काम करने वाले अधिकारियों को प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। नये मुख्यमंत्री की मंशा है कि उनकी सरकार के कामकाज को सही तरीके से अमलीजामा जो अधिकारी पहुंचायेगा उसे ही जिले की कमान सौंपी जायेगी। मुख्यमंत्री जल्द ही अपने हिसाब से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकते है। कलेक्टर से लेकर पुलिस अधीक्षकों के तबादले पूरे सूबे में होने की संभावना है। वहीं मुख्यमंत्री अपने पसंद के प्रमुख सचिवों व मुख्य सचिव  की भी पोस्टिंग जल्द कर सकते है। 

posted by Admin
3043

Advertisement

Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->