जन-विश्वास शिविरों में मौके पर बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य, आयुष्मान और ई-केवाईसी सेवाएं भी मिलेंगी: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर।  जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत पहला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 7 अगस्त को घाटीगांव विकासखंड में आयोजित होगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर के आयोजन से पहले सभी विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी गाँव-गाँव जाकर सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को शिविर के बारे में जानकारी दें। साथ ही समस्यायें चिन्हित कर उनके निराकरण की रूपरेखा तैयार करें। बैठक में बताया गया कि इस अभियान को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये हर गांव में विभिन्न विभागों के ग्राम स्तरीय शासकीय सेवकों को शामिल कर “ग्राम जन-विश्वास दल” गठित किया जायेगा।  
सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक हर शुक्रवार को “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत शिविर लगाए जाने हैं। उन्होंने कहा शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। प्राप्त सभी आवेदनों को सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड कर नियमित मॉनीटरिंग की जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हैल्पलाइन व जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण शिविर से पहले किया जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए कि “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत लगने जा रहे शिविरों के साथ स्वास्थ्य शिविर, ई-केवायसी शिविर व आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिविर में मेडीकल बोर्ड भी बिठाएं। साथ ही बोर्ड के माध्यम से मौके पर ही दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए जाएं।   
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अभियान के दौरान सड़कों, तालाबों, अमृत सरोवरों, बांधों, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं, शासकीय भवनों तथा अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद व  अनिल बनवारिया सहित जिले के एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 
 

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->