क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों ने भगवान चक्रधर का अभिषेक कर भरे नामांकन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश चेंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव 17 जुलाई को होना चुनाव अधिकारी द्वारा निश्चित किया गया है। शनिवार को क्रिएटिव हाउस के पांचांे प्रत्याशियों द्वारा सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर का अभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया। भगवान चक्रधर का अभिषेक करने के बाद सभी प्रत्याशी भगवान भोलेनाथ की शरण में भी गए एवं भगवान अचलेश्वर महादेव पर पूजा अर्चना की। तदुपरांत ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय के समक्ष अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत किये। 
इस अवसर पर क्रिएटिव हाउस में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह नामांकन मैंने नहीं भरा है या हमारे सभी व्यापारी भाइयों ने नामांकन भरा है। मैं व्यापारी के हर सुख दुःख में उनके साथ खड़ा हूं। व्यापारियों की समस्या नहीं वह मेरी समस्या है। वही सचिव पद के प्रत्याशी रोम कंप्यूटर के संचालक राकेश अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश की शीर्ष एवं गौरवशाली संस्था है। हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ग्वालियर में व्यापार उद्योग को बढ़ाना। इस चुनाव में जो टीम जीत कर आएगी हमारा उद्देश्य रहेगा कि व्यापारियों और उद्योग को बढ़ावा दें जो ग्वालियर उद्योग के मामले में पिछड़ता जा रहा था उसे हमें आगे लाना होगा। वही कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरिष्ठ समाज सेवी अजय गोयल ने कहा कि हमारे लिए कोई व्यापारी छोटा बड़ा नहीं होता जो व्यापारी चेंबर से जुड़ा है वह हमारे लिए व्यापारी है और उसकी सुरक्षा एवं उसके व्यापार के लिए क्रिएटिव हाउस हमेशा तैयार है। यदि हमारी टीम चुनकर आती है तो चेंबर ऑफ कॉमर्स को एक नया आयाम और दिशा प्रदान करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने का प्रयास करेंगे।

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->