सुरेश बंसल खेवनहार बने राकेश अग्रवाल के
ग्वालियर। क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व लोकप्रिय व्यापारी समाजसेवी सुरेश बंसल अपने चुनाव लड़ने के साथ ही मित्रता भी निभा रहे है। यह मित्रता वह सहसचिव पद के प्रत्याशी राकेश अग्रवाल श्रीराम गारमेंट के लिये निभा रहे हैं। वह अपने साथ उन्हें ही जगह ले जा रहे हैं और सबसे मिलकर भी रहे है, वह उनके लिये भी वोट मांग रहे है।
ज्ञांतव्य है कि राकेश अग्रवाल श्रीराम गारमेंट को क्रियेटिव हाउस से सहसचिव प्रत्याशी बनवाने में सुरेश बंसल की ही मुख्य भूमिका रही हैं। वह ही उन्हें ढूंढकर लाये थे, इसीलिये सुरेश बंसल अपने साथ उनकी भी नैय्या पार कराने में लगे है। व्यापारी बंधु भी कहने लगे हैं कि सुरेश भाई आप सचमुच में खेवनहार हों। वैसे यहां बता दें कि सहसचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल भले और सज्जन व्यापारी है। इसीलिये सुरेश बंसल भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।