वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए ग्वालियर के राहुल वर्मा का चयन,



ग्वालियर/जबलपुर। मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। 13वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 के लिए ग्वालियर निवासी राहुल वर्मा का चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर तक किर्गिस्तान के इस्सीक-कुल में आयोजित होगी। 

इंडियन स्ट्रेंथलिफ्टिंग फेडरेशन के महासचिव बाबुल विकास पत्रनाबिस ने म.प्र. एसोसिएशन को भेजे पत्र में इसकी पुष्टि की है। एसबीआई में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत राहुल वर्मा +95 किग्रा भार वर्ग में मास्टर-1 पुरुष श्रेणी में स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इंक्लाइन बेंच प्रेस दोनों स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

राहुल वर्मा पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन कर चुके हैं। उनका चयन मध्यप्रदेश के खेल जगत के लिए बड़े हर्ष और गौरव की बात है। 

फेडरेशन ने पत्र में स्पष्ट किया है कि फंड की कमी के कारण चयनित खिलाड़ियों को आने-जाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा। भारतीय टीम 7 सितंबर को दिल्ली से रवाना होगी। 

सरकार से अपील: 
खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी के आने-जाने व अन्य खर्च का वहन सरकार करे। सरकार अपने होनहार खिलाड़ियों को समुचित सुविधा और आर्थिक सहयोग दे ताकि वे बिना किसी चिंता के देश के लिए पदक जीत सकें। चयनित खिलाड़ियों को 17 जून तक अपनी

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->