ड्यूप्लेक्स भवनों के हितग्राहियों को पानी, बिजली और सुरक्षा मिलेगीः साडा अध्यक्ष शर्मा

- कर्मचारियों को भी दिया महंगाई भत्ते का लाभ 
ग्वालियर । शीतला सहाय प्रशासनिक भवन ग्राम सौजना पोस्ट तिघरा में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में ड्यूप्लेक्स भवनों के हितग्राहियों के साथ एवं साडा बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिये गए। 
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ड्यूप्लेक्स भवनों के 42 हितग्राहियों ने जो संपूर्ण राशि जमा कर चुके हैं, उन्हें कब्जा लेने हेतु सहमति दी गई है। उन्हें कब्जा लेने से पूर्व बिजली, पानी, एवं सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी। हितग्राहियों द्वारा ड्यूप्लेक्स भवनों की मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जाने के लिए अनुरोध किया गया है। ड्यूप्लेक्स भवनों की मरम्मत हेतु तैयार किये गये प्राक्कलन का परीक्षण, सत्यापन अन्य एजेंसी से कराये जाने के उपरांत प्राक्कलन तकनीकी एवं प्रश्नसनिक स्वीकृति प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए हैं। 
इसके अलावा बरा आवासीय भूखण्डों के संबंध में गठित कमेटी से आयुक्त सह संचालक को दिये गये। निर्देश के पालन में दर निर्धारिण समिति से प्रस्ताव प्राप्त किये जाने हेतु कहा गया है। इसके साथ ही साडा में पदस्थ कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से बढ़े हुये 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की अनुमति बोर्ड द्वारा दी गयी है। बैठक में साडा के उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश, साडा सीईओ श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रीमती नवनीत ढिल्लन, संपदाधिकारी हरनाम सिंह एवं उपयंत्री नवल सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->