लायंस क्लब ने राजेश बाबू को रीजन चेयरपर्सन (Rc) बनाया


विश्व स्तर पर समाज सेवा की मिसाल बन चुके संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233E -1 के लायंस क्लब ग्वालियर गालव के सदस्य राजेश बाबू जी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष वशिष्ट ने "रीजन चेयरपर्सन" (RC) मनोनीत किया है।
​राजेश बाबू पिछले 18 वर्षों से सेवा संगठन लायंस क्लब से जुड़े हुए है। RLLI, ELLI, FDI जैसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षणों और लायंस क्लब ग्वालियर गालव के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के साथ राजेश बाबू ने अपनी नियुक्ति पर सभी लायन लीडर्स और साथियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर मे लायंस क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानवता की सेवा के क्षेत्र मे कार्य किए जायेंगे। सभी क्लब्स मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के लिए कार्य करेंगे।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->