मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह 14 जून को , 801 छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
ग्वालियर। महानगर की सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास ग्वालियर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में 75 प्रतिशत एवं उसके ऊपर अंक लाने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए 16 ग्वालियर पूर्व के विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जन उत्थान न्यास विगत कई वर्षों से छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य कर रही है। इस आयोजन में इस वर्ष 801 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है, जो इस कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान कर सके। आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन 14 जून को प्रातः 10 बजे से स्थानीय संस्कृति गार्डन के बैंकेट हॉल मेला रोड सूर्य नमस्कार चैराहा पर होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में जन उत्थान न्यास के डॉ राकेश अग्रवाल, संजय कट्ठल, उपाध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष अवध धाकरे, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह राजावत ,सुरेश प्रजापति, महेश कुशवाह, न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों समेत करीब दो हजार से अधिक गणमान्य जन के लिए सहभोज की व्यवस्था भी की गई है।