बदलाव: योगेश्वर रीवा, पाटीदार भोपाल व दुर्गेश सागर के नये लोकायुक्त एसपी


भोपाल। मध्यप्रदेश में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में पदस्थ तीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तबादले आज पुलिस महानिदेशक योगेश देखमुख लोकायुक्त की ओर से जारी आदेश में किये गये है। 
इन तबादलों के हिसाब से सागर के लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा को अब रीवा संभाग का नया लोकायुक्त एसपी बनाकर 9 बडे जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। योगेश्वर शर्मा ने लोकायुक्त संगठन सागर रेंज में पिछले दो साल से रिश्वत खोरों के खिलाफ धडाधड कार्रवाई की थी। 
अब रीवा के लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार को भोपाल का नया लोकायुक्त एसपी बनाया गया है। वहीं भोपाल के लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौर को सागर का नया लोकायुक्त एसपी बनाया गया है। 

posted by Admin
161

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->