मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के निर्देशन में AEN कार्यालय, ग्वालियर में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें ADEN/GWL और CMP/GWL द्वारा सेमिनार में उपस्थित कर्मचारियों को Heat Wave (गर्मी की लहर) एवं लू से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को अधिक से अधिक पानी पीने, ORS एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने, ताजे फलों को आहार में शामिल करने, सूती एवं हल्के रंग के वस्त्र पहनने तथा अत्यधिक गर्मी एवं धूप में अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई। साथ ही लू के लक्षणों एवं प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई। सेमिनार का उद्देश्य कर्मचारियों में गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा Heat Wave एवं लू के दुष्प्रभावों से बचाव सुनिश्चित करना था।