बिग ब्रेकिंगः ग्वालियर में जेके टायर का फर्जी भर्ती विज्ञापन, साइबर ठगों का कारनामा
ग्वालियर। साइबर अपराधी इतने एक्सपर्ट हो गये है कि वह अब देश की जानी मानी कंपनियों व सरकारी उपक्रम की भर्ती निकालकर देश के बेरोजगारों से ठगी करने लगे हैं। लेकिन अब जरूरत ऐसी फर्जी भर्तियों से सावधान रहने की जरूरत है। यह भर्तियां फेसबुक, वाटसएप व अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों पर निकाली जा रही है और बेरोजगार गरीब युवक नौकरी के लालच में इसमे फंस रहे हैं।
अभी हाल ही ग्वालियर में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। ग्वालियर के बानमोर इण्डस्ट्रीज एरिया में 1990 से मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी टायर कंपनी जेके टायर संचालित हैं। यहां लगभग डेढ़ से दो हजार श्रमिक व अन्य अधिकारी वर्ग कार्यरत है। अभी हाल ही में जेके टायर ने अपना एक्सपेंशन (विस्तार) भी किया है, जिसमें वह देश व विश्व की जानी मानी कंपनियों के टायर भी बना रहे हैं। अब खबर यहां से शुरू होती है कि जेके टायर में किसी अज्ञात साइबर अपराधी व शरारतीतत्वों ने जेके टायर बानमोर प्लांट में भर्ती 2026 के नाम से विभिन्न 1200 पद दिखाकर एक फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। साथ ही विज्ञापन में टोल फ्री नंबर भी दिया गया है और आवेदन शुल्क 100 रूपये भी मांगा गया है। अब इस विज्ञापन के चक्कर में बेरोजगार भ्रमित हो रहे हैं, फैक्ट्री गेट पहुंच रहे हैं। जबकि वास्तव में यह भर्ती है ही नहीं। जेके टायर में आलरेडी पहले से लगभग 2 हजार श्रमिक भी कार्यरत है।
विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी प्रबंधन भी इस फर्जी भर्ती विज्ञापन से हैरान है और इसमे साइबर क्राइम पुलिस व ग्वालियर मुरैना पुलिस की भी मदद ले रहा है। कंपनी प्रबंधन के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि हम इसीलिये चिंतित है कई भोले-भाले बेरोजगार व ग्रामीण युवक इस फर्जी विज्ञापन के चक्कर में साइबर फ्राड के शिकार न हो जाये और अपनी जमा पूंजी न गंवा दें।
पहली बार ऐसा अनूठा मामला
ग्वालियर चंबर में कार्यरत देश के प्रमुख औद्योगिक कारखाने जेके टायर में फर्जी भर्ती का यह ऐसा पहला मामला है, जिसमें अब अन्य यहां की कंपनियों को भी संज्ञान लेने की जरूरत है, ताकि किसी और कंपनी के ऐसे विज्ञापन जारी न हो जाये और बेरोजगार साइबर फ्राड में लूट जाये।