रेत और गिट्टी परिवहन करने वाले 22 वाहनों पर कार्रवाई, डेढ़ लाख का लगा जुर्माना

ग्वालियर।  रेत एवं गिट्टी के परिवहन में लगे लोडिंग वाहनों की जांच के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर शनिवार-रविवार की रात विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। यह कार्रवाई जौरासी से लेकर ग्वालियर-सिकरौदा मार्ग तक की गई। इस दौरान 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई और लगभग डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 15 ट्रैक्टर, 2 डम्पर और 5 ऑटो के विरुद्ध नंबर प्लेट संबंधी अनियमितता, ओवरस्पीड एवं ओवरलोडिंग पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान को प्रवीण नाहर, नीलम मिंज, बालाजी गुर्जर, सौरभ व्यास सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने अंजाम दिया। 

posted by Admin
44

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->