sandhyadesh

महुअर नदी में डूबे सगे भाई-बहन की मौत


ग्वालियर / दतिया। दतिया जिले के बड़ौनी थाना अंतर्गत भैंसा सुनारी गांव में रविवार दोपहर दो सगे भाई बहन की महुअर नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गए थे। जहां गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, भैंसा सुनारी स्थित सिद्धपुरा इलाके में रहने वाले महेश केवट के बेटे सुमित केवट (7) और ज्योतिष केवट (5) रविवार दोपहर गांव में खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों महुअर नदी किनारे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि नदी के किनारे फिसलन और गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के समय बच्चों के माता-पिता दतिया शहर बाजार में रिश्तेदारी के कार्यक्रम के लिए खरीदारी करने आए थे। बच्चों को परिवार के अन्य सदस्यों के भरोसे छोड़कर गए थे। दोपहर करीब 1 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

posted by Admin
68

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->