आईटीएम ग्वालियर का 5वां मेगा रक्तदान शिविर संपन्न
- आईटीएम ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आईटीएम हाॅस्पिटल में आयोजित इस शिविर में 111 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया
- रक्तदान ऐसा पुण्य कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता हैः अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल
- सकारात्मक सोच सेवा भाव का उत्कृष्ट उदारण प्रस्तुत करते हुए विशिष्ट अतिथि डाॅ. हरीशंकर सिंह कंसाना ने स्वयं रक्तदान कर किया युवाओं को प्रेरित
- छात्र, युवा, फैकल्टी और स्टाफ में दिखा उत्साह, किया 111 यूनिट रक्तदान
ग्वालियर । आईटीएम ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आईटीएम हाॅस्पिटल और जयारोग्य हाॅस्पिटल के ब्लड बैंड के संयुक्त सहयोग से सिथौली स्थित आईटीएम हाॅस्पिटल में 5वां मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अनु बेनीवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. हरीशंकर सिंह कंसाना (संभागीय समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ग्वालियर चंबल संभाग एवं समन्वयक जीवाजी विश्वविद्यालय) शामिल हुए। इस अवसर पर शिविर का संचालन आईटीएम ग्वालियर के रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया। वहीं संयोजन डीएसडब्ल्यू नितिन दीक्षित, डीन प्रशासन डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं आईटीएम हाॅस्पिटल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्लड बैंक की ओर से अजय तिवारी सहित वरिष्ठ डाॅक्टरों, नर्सों एवं स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं एनएसएस की स्टूडेंट्स कोर टीम का नेतृत्व तनीष्क गोयल एवं उनकी टीम ने किया। टीम सदस्य डाॅ. अर्चना तोमर, ब्रजेंद्र रजक, सीपी भार्गव, हर्षित सिन्हा, रोबिन सिंह चौहान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान ऐसा पुण्य कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता हैः अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल
आईटीएम ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित 5वां मेगा रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अनु बेनीवाल ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा पुण्य कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है और अन्य लोगों को भी इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।
सकारात्मक सोच सेवा भाव का उत्कृष्ट उदारण प्रस्तुत करते हुए विशिष्ट अतिथि डाॅ. हरीशंकर सिंह कंसाना ने स्वयं रक्तदान कर किया युवाओं को प्रेरित
आईटीएम ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित 5वां मेगा रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीशंकर सिंह कंसाना ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति सकारात्मक सोच और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस प्रेरणादायक कार्य से स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और अधिक संख्या में रक्तदान के लिए आगे आने की प्रेरणा मिली।
छात्र, युवा, फैकल्टी और स्टाफ में दिखा उत्साह, किया 111 यूनिट रक्तदान
आईटीएम ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आईटीएम हाॅस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां भीषण गर्मी के बावजूद छात्र-छात्राओं, युवाओं, फैकल्टीज और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर मानवता की सेवा और जीवन संरक्षण के लिए रक्तदान किया। इस शिविर के दौरान 111 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो समाजसेवा के प्रति आईटीएम परिवार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर के दौरान संग्रहित किया गया रक्त जरूरतमंदों को जीवन रक्षार्थ प्रदान किया जायेगा। यह आयोजन न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना को भी सुदृढ़ करेगा।