sandhyadesh

भगवान श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव में आज वृहद चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, मरीजों को उपचार सलाह के साथ साथ मिली निशुल्क दवाइयां


ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज पर कायस्थ बंधुओं के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का 6 दिवसीय प्रकट उत्सव कार्यक्रम 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बृहद रूप से संपन्न किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आज 24 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक एक बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिम्स हॉस्पिटल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा संचालित डेंटल वेन, एएसजी आई हॉस्पिटल से डॉक्टर पावस रायजादा, भास्कर पैथोलॉजी लैब राजीव श्रीवास्तव के सहयोग से किया गया, जिसमें भारी संख्या में सभी समाज के बंधु बांधव पधारे और उन्होंने विभिन्न विभिन्न जांचों के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह ली एवं स्वास्थ्य लाभ की ओर अग्रेषित होते हुए निशुल्क दवाइयां प्राप्त की। चिकित्सा शिविर में हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ राजेश सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कोमल जादौन, मेडिसिन डॉक्टर ओपी शुक्ला जनरल सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दीं। इस विशाल कैंप आयोजन में दाँतों की जांच, आंखों की जांच, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप ,बीपी ,ईसीजी की जांच के साथ-साथ दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गई। कैंप का उद्घाटन सिम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर नीरज शर्मा ने हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के अध्यक्ष अभय चौधरी के साथ मिलकर किया। इस विशाल शिबिर में सैकड़ो की संख्या में ग्वालियर क्षेत्र के बंधु बांधव पधारे कैंप में मरीजों की संख्या कुल 590 रही । जिसमें सभी लोगों ने बीपी शुगर और आंखों की जांच करवाई ।185 लोगों ने दांतों की जांच करवाई । 65 महिलाओं ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ली। 177 लोगों ने मेडिसिन के डॉक्टर से अपनी जांच करवाई। 163 बंधुओ ने हड्डी रोग विशेषज्ञ से अपनी जांच करवाई । भगवान श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव समिति द्वारा सभी चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अरुण कुलश्रेष्ठ श्याम श्रीवास्तव आकाश श्रीवास्तव नवीन चौधरी अमित सक्सेना अमित श्रीवास्तव शशिकांत भटनागर उदय श्रीवास्तव संजय सक्सेना अखिलेश श्रीवास्तव हर्ष श्रीवास्तव देवशरण श्रीवास्तव राहुल गंगवार, मनोज वर्मा मुकेश भटनागर शिखा श्रीवास्तव वर्षा श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव तनय श्रीवास्तव जे बी श्रीवास्तव शशि श्रीवास्तव हेमंत श्रीवास्तव नीरज श्रीवास्तव केपी श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव मीरा श्रीवास्तव सहित अन्य चित्रांश बंधु मौजूद रहें।

 *आज के आकर्षण में महिलाओं की प्रतियोगिताओं के साथ विशाल शोभा यात्रा रहेगी मुख्य..........* 
आज 25 अप्रैल शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से कायस्थ महिलाओं की विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। कायस्थ महिलाओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम में भाग लें। उसके बाद शाम 5:00 बजे से एक वृहद शोभा यात्रा का आयोजन भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज से प्रारंभ होकर बड़े धूमधाम से विभिन्न विभिन्न जगह स्वागत होते हुए दौलतगंज महाराज बाड़ा सराफा बाजार डीडवाना ओली राम मंदिर पाटनकर बाजार होते हुए वापस कायस्थ छात्रावास दौलतगंज पर समापन होगा। सभी बंधु बांधवों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->