कोली /कोरी समाज का 13 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन चेंबर में 26 को
ग्वालियर। कोली/ कोरी समाज का 13 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन 26 अप्रैल रविवार को चैंबर आफ कामर्स मे आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कोली /कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला से पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर सहित राष्ट्रीय महामंत्री डीपी शंखवार मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये माहौर कोरी महासभा के अध्यक्ष पवन कुमार माहौर सचिव गजेन्द्र राजौरिया ने बताया कि सम्मेलन में ग्वालियर की महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार सांसद ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह भाजपा नेता महेश उमरैया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में लगभग 250 से अधिक समाज के युवक एवं युवती अपना परिचय देंगे। इस अवसर पर एक परिचय पत्रिका दिल के रिश्ते का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन में ग्वालियर चंबल अंचल के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के भी युवक एवं युवती शामिल होंगे। अध्यक्ष पवन कुमार माहौर ने बताया कि इससे पूर्व समाज का परिचय सम्मेलन 2023 में आयोजित किया गया था। इसके सफल परिणाम सामने आये है। उन्होंने बताया कि संस्था 1999 से पंजीकृत होकर निरंतर समाज सेवा के कार्य कर रही है। पत्रकार वार्ता में प्रभारी अध्यक्ष सुभाष माहौर, कोषाध्यक्ष मानसिंह माहौर, सह कोषाध्यक्ष विष्णू माहौर भी मौजूद थे।