ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये। विमानतल पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आये। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी ग्वालियर आए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना में प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के निवास पहुँचकर उनकी नातिनी आयुष्मति दीपिका एवं आयुष्मान यतेन्द्र राव राजेश्वर सिंह को शुभ विवाह के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, पार्षद अनिल सांखला, दीपक शर्मा ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विमानतल पर ग्वालियर संभाग के आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल पर कुछ देर रुकने के पश्चात वायुयान से लखनऊ के लिये रवाना हुए।